Top News
Next Story
NewsPoint

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन: अब इस रूट पर 4 घंटे में तय होगी 262 किमी की दूरी, रेलवे ने दी नई ट्रेन की सौगात, जानें क्या है रूट

Send Push

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन: छत्तीसगढ़ में फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। एक रायपुर से नागपुर और दूसरी दुर्ग से विशाखापत्तनम। वंदे भारत ट्रेन के बाद अब भारतीय रेलवे राज्य को एक और तोहफा देने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। वंदे भारत ट्रेन के बाद अब वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी। छत्तीसगढ़ में पहली वंदे मेट्रो ट्रेन दुर्ग से नागपुर के लिए रवाना होगी। इसकी घोषणा हो चुकी है।

रेलवे ने शुरू की तैयारी

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार दुर्ग नागपुर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही इस रूट पर इस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से नागपुर का सफर आसान हो जाएगा।

दूरी 4 घंटे में तय होगी

वंदे मेट्रो ट्रेन से दुर्ग और नागपुर के बीच की दूरी 4 घंटे में पूरी की जाएगी। दुर्ग से नागपुर की दूरी करीब 262 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का किराया वंदे भारत ट्रेन से कम होगा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी इसकी जानकारी दी है। हालांकि, ट्रेन का किराया कितना होगा और इसका परिचालन कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रेलवे ने अभी यह जानकारी जारी नहीं की है कि यह ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी।

अरुण साव ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया पर लिखा- “डबल इंजन सरकार में रेलवे का विस्तार! छत्तीसगढ़ में वंदे भारत के बाद अब वंदे मेट्रो की बारी है। दुर्ग से नागपुर के बीच ‘वंदे मेट्रो’ चलेगी।” इसके साथ ही उन्होंने लिखा- नागपुर का सफर 4 घंटे में पूरा होगा, नागपुर जाने का किराया भी कम लगेगा।

ट्रेन में क्या है खास

शुरुआती जानकारी के मुताबिक वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसमें सभी कोच एसी होंगे। यह ट्रेन 12 एसी के साथ चलेगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में करीब 1150 यात्री सफर कर सकते हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now