Top News
Next Story
NewsPoint

पिहोवा में किसानों ने अंबाला रोड़ किया जाम, धान की खरीद नहीं होने पर जताया रोष

Send Push

कैथल, 1 अक्टूबर (हि.स.)। पिहोवा में अंबाला रोड पर किसानों ने मंगलवार दोपहर को धान की खरीद न होने से नाराज होकर जाम लगा दिया। जाम के दौरान किसानों ने सड़क पर धरना भी दिया। जाम के कारण चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के अलावा रोहतक और हिसार जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धान की खरीद को लेकर जाम लगा कर धरना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिहोवा शहर थाना एसएचओ जीत सिंह व मार्केट कमेटी बोर्ड के अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की लेकिन किसान जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। किसान सुरेंद्र सिंह, विजयपाल व महेंद्र ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी धान की खरीद नहीं की जा रही।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 23 तारीख दी थी। उसके बाद उन्हें 28 तारीख दी गई। लेकिन अब तक उनकी धान की खरीद नहीं की गई है। जिसके कारण उनकी धान की फसल मंडियों में पड़ी हुई है। किसानों ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से काफी परेशान है। वह मार्केट कमेटी में भी गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा है और किसानों से बातचीत जारी है। पुलिस वाहनों को रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्ते से निकल रही है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now