Top News
Next Story
NewsPoint

Paris Paralympics 2024, Praveen Kumar Won Gold : भारत के प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड, पेरिस पैरालंपिक में देश के नाम 26वां पदक

Send Push

नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जबर्दस्त प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में आज प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद टी64 कैटेगिरी में गोल्ड मेडल जीता। प्रवीण ने 2.08 मीटर की जंप के साथ देश को पेरिस पैरालंपिक में भारत को 26वां मेडल दिलाया। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित गोविंदगढ़ गांव निवासी प्रवीण ने 2020 के टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। इस बार पेरिस पैरालंपिक में उन्होंने अपने मेडल का रंग बदल लिया और गोल्ड अर्जित किया। प्रवीण एशियाई पैरा गेम्स 2022 में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। प्रवीण को इस उपलब्धि के लिए पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम हस्तियों ने बधाई दी है।

भारत के पास अब कुल 26 मेडल हो गए हैं जिसमें 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसी के साथ मेडल की अंकतालिका में भारत अब 14वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रवीण कुमार का पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने तक का सफल काफी कठिनाईयों भरा रहा है। जन्म के समय से ही प्रवीण के पैर छोटे थे। इस कारण उनको तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई बार उन्हें समाज में हीन भावना का भी शिकार होना पड़ा। जब प्रवीण को पैरा एथलीट्स के लिए अलग-अलग इवेंट्स के बारे में पता चला तो उन्होंने इसमें शामिल होने का प्रयास किया।

इसके बाद पैरा-एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल सिंह की नजर प्रवीण पर पड़ी। उन्होंने ही प्रवीण की प्रतिभा को पहचानते हुए ऊंची कूद के लिए तैयार किया। आज अभी भारत के खिलाड़ियों की और भी प्रतिस्पर्धाएं होनी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज भारत की झोली में कुछ और मेडल आ सकते हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने कुल 19 पदक जीते थे मगर इस बार अभी तक भारत के हिस्से में 26 पदक आ चुके हैं। आज को मिलाकर अभी 2 दिन बाकी हैं और ऐसे में मेडल टैली में भारत और ऊपर स्थान पर आ सकता है।

The post Paris Paralympics 2024, Praveen Kumar Won Gold : भारत के प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड, पेरिस पैरालंपिक में देश के नाम 26वां पदक appeared first on News Room Post.

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now