Top News
Next Story
NewsPoint

Who Is Harini Amarasuriya In Hindi? : कौन हैं हरिनी अमरसूर्या? श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री के रूप में ली है शपथ

Send Push

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के बाद अब श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री भी मिल गया है। हरिनी अमरसूर्या ने आज श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। है। हरिनी श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। हरिनी अमरसूर्या नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी की नेता हैं। साल 2020 में हरिनी को संसद सदस्य चुना गया था। 54 वर्षीय अमरसूर्या श्रीलंका की एक यूनिवर्सिटी में लेक्चरर भी रह चुकी हैं। वह एक राइट एक्टिविस्ट भी हैंं। पीएम हरिनी अमरसूर्या को राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति दिसानायके ने पीएम अमरसूर्या को शिक्षा, न्याय, श्रम, उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य और निवेश जैसे प्रमुख मंत्रालयों का प्रभार सौंपा है।

इसके अलावा एनपीपी सांसद विजिथा हेराथ और लक्ष्मण निपुणाराची को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। हरिनी अमरसूर्या से पहले सिरिमावो भंडारनायके और चंद्रिका कुमारतुंगा एक महिला के तौर पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर आसीन रह चुकी हैं। हरिनी अमरसूर्या ने दिनेश गुणवर्धना की जगह ली है जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी जनता विमुक्ति पेरेमुना (जेवीपी) और हरिनी अमरसूर्या की नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

इससे पहले सोमवार को ही श्रीलंका के नए राष्ट्रपति दिसानायके ने भी पद की शपथ ली थी। राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद अनुरा कुमारा ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर प्रतिबद्धता जताई थी। पीएम नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश के जवाब में श्रीलंका के नए राष्ट्रपति ने कल कहा था कि आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता से सहमत हूं। हम साथ मिलकर अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।

The post Who Is Harini Amarasuriya In Hindi? : कौन हैं हरिनी अमरसूर्या? श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री के रूप में ली है शपथ appeared first on News Room Post.

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now