Top News
Next Story
NewsPoint

Actor Govinda Firing Case Probe: गोली लगने के मामले में मुंबई पुलिस से अभी एक्टर गोविंदा को क्लीनचिट नहीं, इस सवाल का जवाब मिलना है बाकी

Send Push

मुंबई। एक्टर गोविंदा को मंगलवार सुबह पैर में गोली लग गई। उनके मैनेजर के मुताबिक गोविंदा कोलकाता जाने वाले थे। वो अलमारी में रिवॉल्वर रख रहे थे। ये हथियार अचानक गोविंदा के हाथ से छूट गया और जमीन पर गिरने से गोली चल गई। ये गोली गोविंदा के पैर में लगी। उनको हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां गोली निकाले जाने के बाद अब गोविंदा ठीक हैं। इस मामले में अभी मुंबई पुलिस ने गोविंदा को क्लीनचिट नहीं दी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक अहम सवाल का जवाब वो गोविंदा से जानना चाहती है।

मुंबई पुलिस एक्टर गोविंदा से ये जानना चाहती है कि घर पर वो लोडेड रिवॉल्वर आखिर क्यों रखते हैं? इस सवाल की वजह ये है कि आमतौर पर हथियार रखने वाले लोग इसे घर में लोडेड नहीं रखते। बाहर निकलने पर हथियार में कारतूस भरकर ले जाते हैं। मुंबई पुलिस इसी वजह से जानना चाहती है कि गोविंदा ने आखिर अपना हथियार लोड क्यों कर रखा था। साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि जब पिस्टल और रिवॉल्वर में सेफ्टी कैच होता है, तो उससे गोली चली कैसे? जिस वक्त गोविंदा को गोली लगी, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं। गोविंदा के साथ हुए इस हादसे की जानकारी मिलने पर वो मुंबई लौटीं।

image

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद गोविंदा ने अपने मैनेजर और भाई कीर्ति कुमार को जानकारी दी। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से ही मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई कि गोविंदा के पैर में गोली लगी है। इसके बाद ही पुलिस ने जांच शुरू की। गोविंदा के भाई के मुताबिक डॉक्टरों ने एक्टर को अभी और 2 दिन तक अस्पताल में रहने के लिए ही कहा है। गोविंदा ने भी एक बयान जारी कर अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। साथ ही बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

The post Actor Govinda Firing Case Probe: गोली लगने के मामले में मुंबई पुलिस से अभी एक्टर गोविंदा को क्लीनचिट नहीं, इस सवाल का जवाब मिलना है बाकी appeared first on News Room Post.

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now