Top News
Next Story
NewsPoint

Kolkata rape case: आरजी कर मामले में डॉक्टर आज से फिर हड़ताल पर, कहा- हम निराश हैं नाराज हैं

Send Push

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला कुछ दिन शांत होने के बाद फिर से सुर्खियों में आ गया है। जी हां खबरों की माने तो जूनियर डॉक्टरों ने आज से फिर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। बता दें की लंबे समय तक हड़ताल पर रहे डॉक्टर कुछ शर्तों के साथ काम पर लौट गए थे, लेकिन अब निराश-हताश नजर आ रहे हैं और फिर से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। 

पिछले दिनों हुई थी हड़ताल समाप्त
बता दें कि पिछले दिनों राज्य सरकार की पहल पर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी थी, लेकिन अब उन्होंने फिर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की ह।. डॉक्टरों ने 10 और मांगों के साथ एक और हड़ताल की घोषणा की है। बताया जा रहा हैं कि मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वे निराश और नाराज हैं,. डॉक्टरों ने बुधवार को कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक एक सामूहिक जुलूस का आह्वान किया है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे सुरक्षित महसूस नहीं करते।

डॉक्टरों ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग की है, इतने दिन बाद भी सरकार की ओर से कुछ नहीं किया गया। हम अस्पताल में जनोन्मुखी बदलाव के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हमें भयमुक्त माहौल की गारंटी नहीं मिल रही है। डॉक्टरों ने कहा कि बहुत सारे सवाल है। हत्याकांड और रेप मामले में सीबीआई की रफ्तार काफी धीमी है। सुप्रीम कोर्ट में तारीख पर तारीख आती गई, हम निराश हैं, नाराज हैं।

pc-aaj tak

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now