Top News
Next Story
NewsPoint

Singham Again Trailer: रामायण का मॉडर्न वर्जन हैं सिंघम अगेन, राम लक्ष्मण के किरदार में दिखे अजय और टाईगर

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आपको जिस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था आखिरकार उसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। जी हां सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रिलीज होते ही भौकाल मचा दिया है। जिसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। लोग इसे ‘रामायण’ का मॉडर्न वर्जन भी बता रहे हैं। फिल्म में बाजीराव सिंघम बने अजय देवगन अगर राम हैं, तो करीना कपूर उनकी सीता। अर्जुन कपूर ने साउथ स्टाइल में रावण वाले वाइब्स दिए हैं।

टाइगर श्रॉफ हो लक्ष्मण के रोल में दिखाया जा रहा है। ट्रेलर में रणवीर सिंह हनुमान वाला दम दिखा रहे है, दीपिका पादुकोण को भी ट्रेलर में दिखाया गया है। दीपिका शक्ति शेट्टी के रोल में ‘लेडी सिंघम’ हैं जो पुलिस यूनिफॉर्म में बेहद दमदार लग रही हैं। अक्षय कुमार को जटायू की तरह दिखाया गया है।

फिल्म को लेकर रोमांच चरम पर है और फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जिसने भी इस फिल्म का ट्रेलर देखा हैं वो निर्देशक रोहित शेट्टी की तारीफ कर रहे है। उन्होंने ‘सिंघम अगेन’ को रामायण के मॉडर्न वर्जन के तौर पर पेश किया है।

pc- tv9hindi.com

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now