Top News
Next Story
NewsPoint

T20 World Cup 2024: महिला T-20 वर्ल्डकप का आज से होगा अगाज, जान ले भारत कब खेलेगा अपना पहला मुकाबला

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आज से क्रिकेट का नया रोमांच शुरू होने जा रहा हैं, जी हां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 आज से शुरू होने जा रहा है। यूएई में होने जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज आज बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होगा। वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को करेगी।

जानकारी के अनुसार महिला क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 10 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इन टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही गु्रप में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, और श्रीलंका को जगह मिली है।

महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन और शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को छोडक़र भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे ही ही शुरू होंगे।

PC- espncricinfo.com

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now