खेल डेस्क। 18 साल के एक स्कूली क्रिकेटर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई, जिसके बारे में जानकर आपको भी विश्वास नहीं होगा। गांधीनगर के शिवाय क्रिकेट मैदान पर सेंट जेवियर्स स्कूल द्रोण देसाई ने जेएल इंग्लिश स्कूल के खिलाफ 498 रन की पारी खेली है।
उन्होंने इस पारी के दौरान 320 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 86 चौके लगाए। वह इस पारी के दम पर अब प्रणव धनवाडे के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। वह इतना बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत के छठे क्रिकेटर बन गए हैं।
इससे पहले मुंबई के प्रणव धनावड़े (नाबाद 1009), पृथ्वी शॉ (546), डॉ. हवेवाला (515), चमनलाल (नाबाद 506) और अरमान जाफर (498) मेराथन पारी खेल चुके हैं। अब द्रोण देसाई ने चार सौ से अधिक रन की पारी खेल अपने नाम उपलब्धि दर्ज करवाई है। हालांकि वह इस पारी में पांच सौ रन पूरे नहीं कर सके। इससे वह केवल दो रन ही पीछे रह गए।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Samsung Galaxy Tab S10+, Tab S10 Ultra pre-orders go live in US: prices revealed
पंजाब कर्ज: तय कर्ज सीमा से 10 हजार करोड़ ज्यादा उधार ले सकती है पंजाब सरकार, केंद्र ने दिया सकारात्मक जवाब
छात्रों के लिए खुशखबरी, 22, 23 और 24 अक्टूबर को राजस्थान में रोडवेज में मुफ्त यात्रा
बॉम्बार्डियर प्रमुख के साथ गौतम अडानी की उच्च स्तरीय बैठक में विमानन सेवा-रक्षा क्षेत्र पर चर्चा हुई