Top News
Next Story
NewsPoint

Birthday Special: शबाना आजमी ने इस कॉलेज से की थी स्नातक की पढ़ाई, ऐसे बना बॉलीवुड में कॅरियर

Send Push

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी का आज जन्मदिन है। 74 वर्ष की हुई शबाना आजमी का जन्म आज ही के दिन यानी 18 सितंबर 1950 को हुआ था। बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री के पिता कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे जबकि मां शौकत आजमी रंगमंच की जानी-मानी अभिनेत्री थी।

आज हम आपको शबाना आजमीसे जुड़ी कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री शबाना आजमी ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर कालेज से पूरी की।

इसके बाद अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने के लिए पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला ले लिया। इसके बाद उन्होंने 1973 में मुम्बई का रुख किया। यहां पर उन्हें निर्माता- निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास ने अपनी फिल्म फासले में काम करने का प्रस्ताव किया। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले उनकी फिल्म अंकुर प्रदर्शित हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की।

PC:freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now