Top News
Next Story
NewsPoint

कब खत्म होगा कलियुग? अभी कितना समय बचा है, अंत आते आते कैसे हालात होंगे, जानें यहाँ

Send Push

pc: navbharattimes

कलियुग कब खत्म होगा? बढ़ते दुःख, दर्द, जुर्म और अधर्म के कारण आपके मन में भी ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर इसकी समाप्ति कब होगी? बहुत से लोग जो दुःख दर्द से पीड़ित है उन्हें लगता है कि भगवान इस धरती पर अवतार लेकर कलियुगका अंत कर दें। कलियुग के अंत की बात करें, तो विष्णु पुराण में कलियुग की अंत से जुड़े रहस्य बताए गए हैं। इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


कब शुरू हुआ था कलियुग
महाभारत के बाद ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिसके बाद कलियुग आगमन की गति बढ़ती गई। जैसे, श्रीकृष्ण का मानव शरीर को छोड़कर वैकुंठ जाना, पांडवों का स्वर्ग जाना, यदुवंशी कुल का विनाश होना आदि। कलियुग का प्रारम्भ 3102 ईसा पूर्व हुआ था।

image

pc: MP Breaking News

कलियुग कब खत्म होगा

पुराणों के आधार पर कलियुग 4,32,000 साल लंबा चलेगा। अभी इसका प्रथम चरण ही है। अभी 3102+2024= 5126 वर्ष कलियुग के बीत चुके हैं। इसका अर्थ है कि कलियुग के 5 हजार वर्ष ही बीते हैं। अभी 426882 वर्ष बाकी हैं।

स्वर्गलोक और भूलोक में समय होता है अलग अलग

पुराणों के अनुसर कलियुग को समाप्त होने में इस से अधिक समय भी लग सकता है क्योंकि पृथ्वीलोक और स्वर्गलोक में समय की गति अलग अलग है। जैसे, मनुष्य का एक महीना पितर लोक में एक दिन के समान है। वहीं, मनुष्य का एक वर्ष स्वर्ग लोक में एक दिन के बराबर हैं। जब पृथ्वीलोक पर किसी मनुष्य के 30 साल बीत जाते हैं तो ये स्वर्गलोक में देवताओं के एक महीने के बराबर ही है।

image

Pc: navbharattimes

कलियुग की चरम सीमा क्या होगी

विष्णु पुराण के अनुसार कलयुग में धीरे धीरे मनुष्य की उम्र कम होती जाएगी और कलयुग के अंत तक ये घट कर 12 से 20 साल रह जाएगी। लंबाई भी धीरे घटती घटती 4 फ़ीट रह जाएगी।मनुष्य छोटी-छोटी बीमारियों का मुकाबला भी नहीं कर सकेंगे और मृत्यु को प्राप्त होने लग जाएंगे।कलयुगमें सत्य और दया को नजरअंदाज किया जाएगा और असत्य और अधर्म का बोलबाला होगा।कहीं अन्न नहीं उगेगा और भीषण गर्मी बढ़ती जाएगी।यही सब कलियुग के अंत की निशानी है।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now