Top News
Next Story
NewsPoint

Aadhaar Card: खो जाने पर आप नहीं होंगे धोखाधड़ी का शिकार, इस प्रकार घर बैठे कही कर दें आधार को लॉक

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड के माध्यम से भी आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। खो जाने पर इसका अवैध इस्तेमाल हो सकता है। आप इससे बचने के लिए ऑनलाइन घर बैठे इसे लॉक कर सकते हैं। आज हम आपको इस प्रोसेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आधार कार्ड का लॉक फीचर इसे अनअथॉराइज्ड यूज होने से रोकता है।

इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसमें आपको माई आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आप आधार सर्विस को चुने।

इसके बाद आपको आधार लॉक या अनलॉक पर क्लिक करना होगा।
अब यूआइडी का चयन कर अपना यूआइडी नंबर उसके साथ पूरा नाम, और पिन कोड दर्ज करने होंगे।
अब रजिस्टर्ड नंबर पर मिले ओटीपी को दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करने के बाद आधार कार्ड लॉक हो जाएगा। इस प्रकार से आप आधार कार्ड खो जाने के बाद भी धोखाखड़ी का शिकार नहीं होंगे।

PC:businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now