Top News
Next Story
NewsPoint

Punjab: शराब पीकर महिला के साथ पति रोज करता ऐसा, परेशान पत्नी ने फिर...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पंजाब के फिरोजपुर से हत्या का अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां के जीरा में गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। तीनों ने मिलकर तेजधार हथियार से नशेड़ी व्यक्ति की हत्या कर दी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है।

नशा करने का आदी था मृतक, रोज करता था मारपीट
पुलिस को पड़ोसियों के माध्यम से घटना लेकर जानकारी मिली है। उन्होंने बताया किरछपाल सिंह नाम का 45 वर्षीय व्यक्ति गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक रहता था और नशा करने का आदी था। नशा करने के बाद वह रोजाना घर पर आकर पत्नी और दोनों बेटों के साथ मारपीट किया करता था।

तेजधार हथियार से किया था वार, अस्तपाल मेें तोड़ा दम
नशा करने और रोजाना झगड़े से परेशान होकर ही पत्नी और दोनों बेटों ने मिलकर रछपाल को तेजधार हथियार से वारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद तीनों घर से भाग गए। बाद में पड़ोसी ने रछपाल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर द्वारा चेकअप करने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर को उसके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now