Top News
Next Story
NewsPoint

हरियाणा में भाजपा को मिली जीत लेकर Vasundhara Raje ने कही बड़ी बात, कहा- छल, कपट की राजनीति...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हरियाणा में भाजपा द्वारा जीत की हैट्रिक बनाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस जीत के लिए उन्होंने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, केंद्र नेतृत्व और हरियाणा भाजपा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात ही है। वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, केंद्र नेतृत्व और हरियाणा भाजपा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

छल, कपट की राजनीति को नकार कर हरियाणावासियों ने लगातार तीसरी बार भाजपा के समर्पण और विकास पर मोहर लगाई है। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की जीत है, प्रधानमंत्री मोदी के विकास पर जनमानस के अटूट विश्वास और भाजपा के संकल्प की सिद्धि की जीत है। हरियाणा में भाजपा को मिली जीत पर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now