Top News
Next Story
NewsPoint

Barmer जसोल में वेद प्रचार में दी अग्निहोत्र यज्ञ आहुतियाँ

Send Push

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, नवरात्र के पांचवें दिन आर्य समाज गांधीपुरा की ओर से हर घर यज्ञ, घर-घर यज्ञ के अंतर्गत एसएन वोहरा राउमावि जसोल में वेद प्रचार अग्निहोत्र का आयोजन किया गया। यज्ञ ब्रह्मा के दायित्व का निर्माण राजस्थान वेद प्रचार समिति के संयोजक ओमप्रकाश आर्य ने किया। उन्होंने अथेश्वरस्तुति उपासना, स्वस्ति वचनाम शांतिकरण सहित विभिन्न मंत्र से के साथ स्कूल के स्टाफ एवं छात्रों की ओर से आहुतियां दिलाई गई।

वरिष्ठ आर्य वीर मंगलाराम पवार ने कहा कि वेद का संरक्षण व प्राचीनता के प्रचार प्रसार के लिए वेद पाठ यज्ञ के कार्यक्रम समय-समय पर आर्य समाज गांधीपुरा की ओर से किए जा रहे है। प्रतिवर्ष नवरात्रि में घर-घर यज्ञ का आयोजन होता है। उन्होंने बुराइयों को कभी जीवन में अपनाना नहीं चाहिए भजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने जीवन में दुर्गुण दुर्व्यसन जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी ।

गोविंदराम परिहार ने वर्तमान में संपूर्ण विश्व के ऊपर मंडरा रहे परमाणु युद्ध विश्व युद्ध की आशंका एवं रूस-यूक्रेन इजराइल-फिलिस्तीन सीरिया, ईरान, लेबनान आदि की युद्ध में संलिप्तता से संपूर्ण मानवता को हो रहे नुकसान पर "शांति कीजिए प्रभु त्रिभुवन में" नामक भजन कर ईश्वर से प्रार्थना की।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now