Top News
Next Story
NewsPoint

Vastu Tips: एक साथ भोजन की थाली में नहीं रखें तीन रोटियां, इस कारण माना जाता है अशुभ

Send Push

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वास्तु शास्त्र में विश्वास किया जाता है। लोगों द्वारा वास्तु का विशेष ध्यान दिया जाता है। वास्तु में भोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण बात बताई गई है। आज हम आपको थाली में एक साथ 3 रोटियों को रखने को लेकर जानकारी देने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने का शुभ नहीं माना जाता है। थाली में 3 रोटी रखने का मतलब मृतक के भोजन के समान माना जाता है।

तेरहवीं संस्कार में आपने ये तो देखा ही होगा कि मरने वाले व्यक्ति के लिए जो भोग निकालते हैं उसमें या तो 1 या 3 रोटी रखी जाती है। इसी कारण जीवित व्यक्ति के भोजन की थाली में एक साथ 3 रोटियां परोसना शुभ नहीं माना जाता है। इसी कारण आप भी भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करें। ऐसा करना आपके लिए सही नहीं होता है। आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PC:hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now