Top News
Next Story
NewsPoint

आज राहुल गांधी के साथ ऐसा करेंगे Tika Ram Jully

Send Push

इंटरनेट डेस्क। हरियाण में विधानसभा सभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज थम जाएगा। मतदान पांच अक्टूबर को होगा। आज कांंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

इसमें राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हमारे नेता राहुल गांधी आज दोपहर 12.00 बजे महेंद्रगढ़ से हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

मैं भी दोपहर 12.00 इस रैली में शिरकत करूंगा। नफरत की राजनीति के विरोध में संघर्ष करने वाले न्याय योद्धा को सुनने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इससे पहले टीकाराम जूली ने बुधवार को हरियाणा के नांगल चौधरी से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now