Top News
Next Story
NewsPoint

Vastu Tips: इस दिशा में लगाए दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, होगी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की

Send Push

pc: news18

घर में कौनसी चीज कहाँ और किस दिशा में रखनी है, इस बारे में वास्तु में जानकारी दी गई है। अगर हम वास्तु के हिसाब से चलते हैं तो ना केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, बल्कि घर में शांति और समृद्धि भी रहती है। इसी तरह घर में लोग कई तरह की तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं जिनमे दौड़ते हुए घोड़ों की भी तस्वीर शामिल है। लेकिन इस फोटो को घर में लगाने की भी दिशा निर्धारित है।

यदि आप अपने घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो इस से आपको अपने काम में प्रोग्रेस मिलेगी। माना जाता है कि अपने ऑफिस या घर पर ऐसी पेंटिग लगाने से व्यक्ति में साहस, बुद्धि, आध्यात्म, प्रेम-आनंद, ज्ञान, बढ़ता है। इस तस्वीर को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए इस से धन, समृद्धि और करियर में उन्नति मिलती है।

किस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस से प्रसिद्धि और सफलता मिलती है। इसे उत्तर दिशा में भी लगाया जा सकता है। इस से घर में समृद्धि आती है और धन भी बढ़ता है। व्यापार में लाभ चाहिए तो आपको तांबे, पीतल या चांदी से बनी घोड़ों की प्रतिमा लगानी चाहिए। यह पेंटिंग बेडरूम में लगाने से बचना चाहिए।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now