Top News
Next Story
NewsPoint

Madhya Pradesh: अधबने मकान में पैसे लेने गई महिला, कमरे में शख्स ने उतार दिए कपड़े, इसके बाद करने लगा

Send Push

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के सागर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आजाएगा। यहां एक व्यक्ति पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ है।बुधवार को दुष्कर्म के प्रयास का ये बड़ा मामला सागर के मोतीनगर थाने से सामने आया है।यहां पर शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा मजदूरी के पैसे लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।

एक अधबने मकान में पैसे लेने बुलाया था महिला को

पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत कि रविवार शाम जब सभी मजदूर अपना काम खत्म कर चुके थे, तब आरोपी ने उसे एक अधबने मकान में पैसे लेने बुलाया। यहां पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर कमरे के अंदर खींच लिया। इसके बाद चौकीदार ने दरवाजे पर अंदर से ताला लगा दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

चीख पुकार सुनकर मजदूर ने बचाई महिला की लाज

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था। उसने कमरे में महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद महिला की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद एक और मजदूर वहां पहुंच गया। मजदूर ने अंदर में आने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण मजदूर खिड़की के माध्यम से कमरे में घुसा।इसके बाद मजदूर महिला को जैसे-तैसे बचाकर बाहर लाया। महिला ने अपने पति के साथ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

PC:livehindustan.

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now