Top News
Next Story
NewsPoint

Vastu Tips: जान लें पीपल के पेड़ से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें, नहीं तो झेलना पड़ेगा बुरा प्रभाव

Send Push

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लेकर भी बहुत सी जानकारियां दी गई है। इसमें पीपल के पेड़ को लेकर भी जानकारी दी गई है। हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ सर्वाधिक पूज्यनीय माना जाता है। इसी कारण घर में उगने पर भूलकर भी इसे नहीं काटना चाहिए।

ऐसा करना अशुभ माना जाता है। काटने वाला पाप का भागीदार बनता है। इस पेड़ द्वारा पितृों को जल तर्पण किया जाता है। इसी कारण तो इस पेड़ के उगते समय आपको विशेष ध्यान देना होगा। वास्तु के हिसाब से गुरुवार और शनिवार के अलावा किसी अन्य दिन इसे कहीं और स्थापित कर देना शुभ होता है।

वास्तु के अनुसार, पीपल का पेड़ घर में उगने पर इसकी 45 दिनों तक पूजा करने के बाद ही इसे जड़ सहित निकाल कर किसी अन्य स्थान पर लगाना शुभ रहता है। आपको बता दें कि अचानक घर में पीपल का पेड़ उगना शुभ नहीं होता है। इसके कारण आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

PC:ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now