Top News
Next Story
NewsPoint

विधानसभा उपचुनाव से पहले Ashok Gehlot उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम, खुद ने ही कर दिया है ऐलान

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजधानी जयपुर स्थित सेंट्रल पार्क के गेट नंबर 5 पर स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक धरना देंगे। इस बात का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दिया है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि करीब एक साल पूर्व उद्घाटन हो जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने सेंट्रल पार्क, जयपुर स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए नहीं खोला है। करीब 85 करोड़ रुपए लागत से यह विश्वस्तरीय म्यूजियम बना है।

मैंने व्यक्तिगत तौर पर एवं पत्र लिखकर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया कि जनता के बीच गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश को पहुंचाने के लिए इस म्यूजियम को शुरू किया जाए। सरकार की इस हठधर्मिता के विरोध एवं गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए शुरू करने हेतु मैं एवं तमाम गांधीवादी 28 सितंबर, शनिवार को सेंट्रल पार्क के गेट नंबर 5 पर स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक धरना देंगे।

PC:deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now