Top News
Next Story
NewsPoint

Surya Grahan 2024: साल का अन्तिम सूर्य ग्रहण आज, क्या भारत पर पड़ेगा इसका प्रभाव?

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आज एक बड़ी खगोलीय घटना होने वाली है। खगोलीय घटना ये है कि आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि ये भारत में नजर नहीं आएगा।

आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आज लगने जा रहा ये सूर्यग्रहण दुनिया के कई देशों में नजर आएगा। ये दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, होनोलूलू, अंटार्कटिका, चिली, पेरू, अर्जेंटीना, उरुग्वे, बेका आइलैंड, ब्यूनस आयर्स, फे्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको और पेरू में कुछ हिस्सों में नजर आएगा।

भारतीय समय के अनुसार इस समय लगेगा सूर्यग्रहण
भारतीय समयानुसार, वर्ष का अन्तिम सूर्य ग्रहण आज रात 9.12 बजे शुरू होगा। इसका समापन 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि 3.17 बजे होगा। इसका मध्य समय रात 12 बजकर 15 मिनट पर होगा।

अन्य दिनों की तरह ही सामान्य रहेगी दिनचर्या
यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसी कारण इसका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण भारत में भौतिक, आध्यात्मिक, सूतक या किसी प्रकार का धार्मिक प्रभाव नहीं होगा। अन्य दिनों की तरह ही आज भी सूर्यग्रण के समय भारतीय लोगों की दिनचर्या सामान्य ही रहेगी।

सूर्यग्रहण भारत में नहीं आएगा नजर, नहीं पड़ेगा प्रभाव
शास्त्रों के अनुसार, जहां पर सूर्य ग्रहण नजर आता है वहीं इसका प्रभाव भी पड़ता है। इस बार सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसी कारण देश के लोगों की दिनचर्चा सामान्य रही रहेगी। सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। ये साल का दूसरा सूर्यग्रहण होगा।

PC:oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now