Entertainment
Next Story
NewsPoint

Mithun Chakraborty को मिला इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार, खुद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एलान

Send Push

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। मिथुन दा को सिनेमा में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जी हां, यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके दी है। जैसे ही फैंस को यह खबर मिली, सभी खुशी से झूम उठे। गौरतलब है कि मिथुन दा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

image
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता को किया जाएगा सम्मानित

अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्हें 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

image
इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष किया
मिथुन चक्रवर्ती...हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम जो हमेशा लोगों के जेहन में रहेगा। मिथुन दा को इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा, यह तो सभी जानते हैं। हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ बेहतर करना चाहता है और इसके लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मिथुन ने भी सिनेमा में आने के लिए कुछ ऐसा ही किया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। अपने करियर में एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाले मिथुन दा आज हर किसी के दिल में खास जगह रखते हैं।

image
मिथुन ने की है कड़ी मेहनत
हिंदी सिनेमा में आने से पहले मिथुन ने बेहद गरीबी के दिन भी देखे हैं। ऐसे में उनका संघर्ष हर कोई जानता है। कभी सड़कों पर रातें गुजारना तो कभी भूखे पेट सोना, अपनी किस्मत से लड़ते हुए आज मिथुन इस मुकाम पर हैं कि उन्हें 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' से नवाजा जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मिथुन दा के नाम कई अवॉर्ड हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now