Top News
Next Story
NewsPoint

Munmun Dutta Birthday : काम के साथ मुनमुन दत्ता की झोली में भरे पड़े है विवाद, 'बबिता जी' के कारनामे जान कहेंगे 'तौबा-तौबा'

Send Push

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मीं मुनमुन दत्ता ने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी जगह बनाई है। सीरियल हम सब बाराती से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली मुनमुन दत्ता का जीवन हमेशा से ही विवादों से भरा रहा है। बर्थडे स्पेशल में हम आपको मुनमुन दत्ता के विवादों से रूबरू करा रहे हैं।

image
अरमान कोहली पर लगा था मारपीट का आरोप
मुनमुन दत्ता और एक्टर अरमान कोहली साल 2008 के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। हालांकि, उसी साल दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। दरअसल, मुनमुन ने अरमान पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

image
अपने से 15 साल छोटे एक्टर से जुड़ा नाम
मुनमुन दत्ता का नाम राज अनादकट से भी जुड़ चुका है, जो उनसे 15 साल छोटे हैं। राज 'तारक मेहता' शो में टप्पू का किरदार निभाते हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि मुनमुन और राज दोनों ने ही इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया था।

मुनमुन ने यौन शोषण का भी आरोप लगाया था
मीटू कैंपेन के दौरान मुनमुन दत्ता ने खुलासा किया था कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था। उन्होंने अपने चचेरे भाई से लेकर ट्यूशन टीचर और अस्पताल के डॉक्टर तक सभी पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।

image
जब मुनमुन जेल जाने से बाल-बाल बची थीं
बता दें कि मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में हांसी की एक दलित अधिकार कार्यकर्ता ने मुनमुन के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्हें जेल जाना पड़ा था। हालांकि उन्होंने माफी मांगकर मामले को शांत कर लिया था।


बौद्ध धर्म पर भी दिया था विवादित बयान
मुनमुन दत्ता के नाम से एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें बौद्ध धर्म को लेकर विवादित बयान दिया गया था। इस पुराने ट्वीट को लेकर मुनमुन दत्ता को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। हालांकि जांच में पता चला कि यह एक साजिश थी। अमित भट्ट के पीछे डंडा लेकर दौड़ी थीं मुनमुन दत्ता एक बार 'तारक मेहता' शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट के पीछे डंडा लेकर दौड़ी थीं। हुआ यूं कि अमित भट्ट ने मुनमुन पर नकली सांप फेंका था, जिसके बाद एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया था।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now