Top News
Next Story
NewsPoint

अब मचेगा कोहराम! Singham Again में मिलकर रावण की लंका जलाएंगे 'बाजीराव और चुलबुल पांडे', इस रोल में नजर आएंगे 'भाईजान'

Send Push

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी उत्साह है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, जो इस फिल्म की सफलता में चार चांद लगाने की गारंटी माना जा रहा है। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे सितारे हैं। 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है। इसमें आपको 'बाजीराव सिंघम' यानी अजय देवगन का वही रौबदार अंदाज देखने को मिला है, साथ ही करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी दमदार कॉप स्टाइल में एंट्री करती नजर आईं।

image
'सिंघम अगेन' में ये सुपरस्टार भी होंगे
इन सबके बीच एक और एक्टर हैं, जिनकी फिल्म में धमाकेदार एंट्री पक्की हो गई है। ये एक्टर हैं सलमान खान। सलमान भी अब रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सलमान खान की एंट्री पक्की हो गई है। सिंह अगेन' सीरीज में सलमान खान कैमियो रोल में होंगे। वह 'दबंग' के चुलबुल पांडे के किरदार में होंगे। हालांकि, ट्रेलर में सलमान खान को नहीं दिखाया गया। फिल्म रिलीज होने के बाद सीधे उनके किरदार को पेश किया जाएगा।

image
रावण में आग लगाएगा सिंघम

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें अर्जुन कपूर निगेटिव रोल में हैं। वह रावण का रोल निभा रहे हैं, जिसकी लंका में आग लगाने के लिए सिंघम किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेलर में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, सिंबा के रूप में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ की भी झलक दिखाई गई है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now