Top News
Next Story
NewsPoint

ये थी बिजनेस टाइकून Ratan Tata की पहली और आखिरी फिल्म जिसे मिला सबसे बड़ी डिजास्टर का टैग, ये दिग्गज सितारे आए थे नजर

Send Push

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - बिजनेस टाइकून रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्हें गंभीर हालत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। कहा जाता है कि रतन टाटा ने अपने जीवन में जिस भी चीज में हाथ डाला, उसे सफलता मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रतन टाटा की बॉलीवुड में भी खास दिलचस्पी थी। इसी चाहत के चलते उन्होंने एक फिल्म में पैसा भी लगाया था। लेकिन फिल्मों के बिजनेस में उन्हें सफलता नहीं मिली और वो फ्लॉप हो गए। इसके बाद उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया। आइए जानते हैं, कौन सी थी वो फिल्म-

image
रतन टाटा की पहली और आखिरी फिल्म
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'ऐतबार' तन टाटा के इंफोमीडिया फिल्म प्रोडक्शंस के तहत बनाई गई थी। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी एक मनोरोगी प्रेमी (जॉन अब्राहम) और उसकी प्रेमिका (बिपाशा बसु) के बारे में थी। 'ऐतबार' में अमिताभ बच्चन ने बिपाशा के पिता की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बेटी को एक मनोरोगी प्रेमी से बचाता है। इस फिल्म में इतने बड़े स्टार होने के बावजूद यह फ्लॉप रही। इस फिल्म का बजट 9.50 करोड़ रुपये था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

image
अमेरिकी फिल्म से प्रेरित थी 'ऐतबार'
फिल्म ऐतबार 1996 में आई अमेरिकी फिल्म 'फियर' से प्रेरित थी। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। ऐसे में न सिर्फ रतन टाटा द्वारा फिल्म पर लगाया गया पैसा डूब गया, बल्कि रतन टाटा की फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की उम्मीदें भी टूट गईं। 'ऐतबार' इतनी बड़ी फ्लॉप साबित हुई कि रतन टाटा ने फिर कभी किसी फिल्म पर पैसा नहीं लगाया। इस तरह 'ऐतबार' रतन टाटा द्वारा निर्मित पहली और आखिरी फिल्म बन गई। हालाँकि रतन टाटा हमेशा व्यवसाय में सफल रहे, लेकिन उन्हें 21 वर्ष की आयु में टाटा समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और कड़ी मेहनत से उन्होंने इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now