Top News
Next Story
NewsPoint

लिपस्टिक लगाते समय भूलकर भी न करें यह गलतियाँ,बिगड़ जायेगा लुक

Send Push

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का अहम हिस्सा होती है। ऑफिस हो या पार्टी लड़कियां कहीं भी जाने से पहले लिपस्टिक लगाना नहीं भूलतीं। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जिसके इस्तेमाल से हर लड़की के लुक में चार चांद लग जाते हैं। लिपस्टिक कई प्रकार की होती हैं, इन्हें लगाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। सभी महिलाएं अपने रंग और प्रोफेशन के हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुनती हैं।

लिपस्टिक का शेड चुनना आसान है, लेकिन कई लड़कियों को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका नहीं पता होता है। जिसके कारण कई बार लिपस्टिक खराब लगती है। इसी के चलते आज की इस खबर में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे. अगर आप इन बातों का पालन करेंगे तो आपके होंठ न तो रूखे दिखेंगे और न ही ज्यादा चमकदार। तो चलिए बिना देर किए हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं।जब भी लिपस्टिक लगाना शुरू करें तो हमेशा होठों के बीच से लगाएं। किनारे से लगाने पर लिपस्टिक फैल जाती है और इससे आपके होठों का आकार भी अच्छा नहीं लगता है।

कई मैट लिपस्टिक बहुत रूखी होती हैं। अगर आप इसका एक कोट लगाते हैं तो होंठ रूखे लगते हैं। इस वजह से हमेशा लिपस्टिक के दो कोट ही लगाएं। पहला कोट लगाने के बाद उस पर टिश्यू रखें और हल्के से दबाएं। अब होठों पर दूसरी बार लिपस्टिक लगाएं।लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पुरानी एक्सपायर्ड लिपस्टिक आपके होठों पर एलर्जी का कारण बन सकती है। कई मामलों में लोकल लिपस्टिक से रिएक्शन भी देखा गया है.

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now