Top News
Next Story
NewsPoint

Bigg Boss 18: सलमान के शो में इन सितारों ने पहले दिन मचाया धमाल, एलिस कौशिक की जर्नी देख नम हुईं फैंस की आंखें

Send Push

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड प्रीमियर का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो में 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इस लिस्ट में चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, तजेंद्र सिंह, ईशा सिंह, विवियन डिसेना, रजत दलाल समेत टीवी के कई सितारे नजर आए। शो का ग्रैंड प्रीमियर काफी धमाकेदार रहा। फैंस को इस शो के ऑनएयर होने का फैंस का बेसब्री से इंतजार था। आइए जानते हैं शो में किसी एंट्री दर्शकों को लगी धमाकेदार। कौन रहा फीका। ये भी पढ़ें-

सलमान खान के शो में शहजादा धामी, विवियन डीसेना, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, करणवीर मेहरा की एंट्री ने लोगों को इंप्रेस किया। करणवीर मेहरा ने घर में आते ही खुद को विनर बताया है। करणवीर ने स्टेज पर जमकर डांस किया। इसके अलावा तजेंद्र सिंह बग्गा और वकील गुणरत्न सदावर्ते ने शो के होस्ट को जमकर हंसाया। वहीं, एलिस कौशक के बारे में जानकर फैंस हुए इमोशनल। घर में पहले ही दिन विवियन और ऐलिस को बिग बॉस ने टॉप 2 फाइनलिस्ट बनाया है। ये दोनों कंटेस्टेंट्स घरवालों का जीना मुश्किल कैसे करते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा। सलमान ने कहा कि वकील साहब आपको देखना मजेदार होगा। घर में आते ही पहले दिन चाहत पांडे ने अपना सीक्रेट टास्क जीत लिया है।


फीकी रही इन स्टार्स की एंट्री

शो में ईशा सिंह, हेमा शाह, श्रुतिका अर्जुन, मुस्कान बामने और नायरा बनर्जी की एंट्री फीकी लगी। लोगों की उम्मीद थी कि ये सभी कंटेस्टेंट्स कुछ मजेदार करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। घर में इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ गधे की भी एंट्री हुई है। पहले ही दिन घर में रजत दलाल और तजेंद्र सिंह बग्गा के बीच में झगड़ा हो जाता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now