Top News
Next Story
NewsPoint

Weather Today: Delhi-NCR में उमस भरी गर्मी की मार, राहत के नहीं कोई आसार, जानें कैसा रहेगा शहर में मौसम का हाल

Send Push

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर खत्म होने के बाद से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अक्टूबर के महीने में शहर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। उमस और गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मानसून की विदाई के बाद से दिल्ली-एनसीआर में रोज तेज धूप खिली रही है। रविवार को सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में भी वृद्धि हुई। रविवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.7 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज और आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल -

ये भी पढ़ें -


दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम साफ बना रहेगा और कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं बन रही है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। तेज धूप खिलने से गर्मी और बढ़ सकती है। इस पूरे सप्ताह में लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें -


एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। यहां भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गुरुग्राम में शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद और नोएडा की बात करें तो दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 24 डिग्री तक जा सकता है। बता दें कि 10 अक्टूबर को गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now