Top News
Next Story
NewsPoint

Maa Shailputri Ki Aarti: नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की आरती, यहां देखें पहला नवरात्र आरती के लिरिक्स

Send Push

Maa Shailputri Ki Aarti (पहला नवरात्र की आरती): कहते हैं जो भक्त मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों के विवाह में दिक्कत आ रही है उन्हें देवी शैलपुत्री की पूजा जरूर करनी चाहिए। मान्यताओं अनुसार ऐसा करने से विवाह से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं मां शैलपुत्री की पूजा से अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। ऐसे में मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए उनकी आरती जरूर करें।

Navratri 1 Day Puja Vidhi And Muhurat

मां शैलपुत्री की आरती (Pehla Navratri Ki Aarti)
शैलपुत्री माँ बैल असवार। करें देवता जय जय कार॥
शिव-शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने न जानी॥

पार्वती तू उमा कहलावें। जो तुझे सुमिरे सो सुख पावें॥
रिद्धि सिद्धि परवान करें तू। दया करें धनवान करें तू॥

सोमवार को शिव संग प्यारी।आरती जिसने तेरी उतारी॥
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो॥
घी का सुन्दर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के॥
श्रद्धा भाव से मन्त्र जपायें। प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥
जय गिरराज किशोरी अम्बे। शिव मुख चन्द्र चकोरी अम्बे॥
मनोकामना पूर्ण कर दो। चमन सदा सुख सम्पत्ति भर दो॥

मां शैलपुत्री के मंत्र (Maa Shailputri Ke Mantra)
  • ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः ।।
  • या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
  • वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।
मां शैलपुत्री का भोग (Maa Shailputri Bhog)
मां शैलपुत्री को घी का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा उन्हें सफेद दिखने वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि खीर, चावल, सफेद मिठाई आदि का भी भोग लगाया जा सकता है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now