Top News
Next Story
NewsPoint

Govinda Health Update: परिवार के सदस्य ने बताया कैसी है गोविंदा की तबीयत? बोले-'उन्हें बहुत गहरी चोट आई है...'

Send Push

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर सुबह- सुबह दुखद खबर सामने आई है। एक्टर को अपने ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। गोली लगने की वजह से एक्टर के पैर से काफी खून बहने लगा। एक्टर को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स ने उनके पैर से गोली निकाल दी है। वो बिल्कुल ठीक हैं। इस खबर को जानने के बाद से उनके चाहने वाले जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर से मिलने उनके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे रहे हैं। एक्टर के करीबी ने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है। ये भी पढ़ें-गोली लगने की घटना पर Govinda ने दिया रिएक्शन, बोले-'आप लोगों के आशीर्वाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं...'

गोविंदा के करीबी ने कहा, उन्हें बहुत गहरी चोट लगी हैं। गोविंदा ने उनसे कहा, बेटा बजंरग बली की कृपा से बला टल गई है। वो अब ठीक है। एक्टर के साथ इस समय अस्पताल में उनकी बेटी हैं।


गोविंदा ने फैंस के लिए भेजा खास मैसेज

एक्टर ने ठीक होते ही अपने चाहने वाले के लिए वॉयस नोट भेजा है। एक्टर ने कहा, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सब लोगों के आशीर्वाद और मां-बाप के आशीर्वाद, गुरु की कृपा की वजह से जो गली लगी थी वो निकाल दी गई है। मैं यहां के डॉक्टर्स का धन्यवाद देता हूं। आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल और आप लोगों की प्रार्थानाएं हैं। धन्यवाद आप सभी लोगों का। प्रणाम'।

ये घटना सुबह 4: 45 बजे की है। एक्टर अपनी पत्नी से मिलने के लिए कोलकाता जा रहे थे। उससे पहले वो अपनी लाइसेंस गन को केस में रख रहे थे। उनके हाथों से गन गिर और रिवॉल्वर का लॉक नहीं लगा था। इस वजह से उनके पैर में गोली लग गई। एक्टर को अस्पताल ले जाया गया। एक्टर के मैनेजर ने इस घटना के बारे में जानकारी दी थी।



Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now