Top News
Next Story
NewsPoint

Durga Ashtami 2024 Date: 10 या 11 अक्टूबर किस दिन मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी? तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन

Send Push

Durga Ashtami 2024 Date, Time (दुर्गा अष्टमी 2024 तिथि व मुहूर्त): दुर्गा अष्टमी का त्योहार अमूमन महा नवमी से एक दिन पहले मनाया जाता है। लेकिन इस बार अष्टमी तिथि दो दिन पड़ने के कारण इसकी तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो गया है। बता दें इस साल नवरात्रि की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू हो रही है जिसकी समाप्ति 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगी। ऐसे में जानिए 10 या 11 अक्टूबर किस दिन दुर्गा अष्टमी मनाना ज्यादा शुभ रहेगा।


2024 में दुर्गा अष्टमी कब है (Durga Ashtami 2024 Date)
2024 में दुर्गा अष्टमी का त्योहार 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा क्योंकि इस दिन अष्टमी तिथि सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी।



दुर्गा अष्टमी मुहूर्त 2024 (Durga Ashtami Muhurat 2024)

चर - सामान्य - 06:20 ए एम से 07:47 ए एम
लाभ - उन्नति - 07:47 ए एम से 09:14 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम - 09:14 ए एम से 10:41 ए एमवार वेला
शुभ - उत्तम - 12:08 पी एम से 01:34 पी एम
चर - सामान्य - 04:28 पी एम से 05:55 पी एम

दुर्गा अष्टमी पूजा विधि (Durga Ashtami Puja Vidhi)
दुर्गा अष्टमी के दिन माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद देवी को चंदन, रोली, मौली, मोगरे का फूल, कुमकुम, अक्षत इत्यादि चीजें जरूर अर्पित करें। फिर माता के मंत्रों का उच्चारण करें। इस दिन माता को नारियल अवश्य चढ़ाएं। इसके अलावा दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। अंत में माता की आरती करें। आखिरी में माता से पूजा में हुई गलती की क्षमा मांगें। फिर कन्या पूजन करके अपना व्रत खोल लें।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now