Top News
Next Story
NewsPoint

लक्ष्मी नारायण योग: इन 5 राशियों के लिए होगा धन वर्षा, जानें कैसे

Send Push

Grah Gochar:  ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से ‘लक्ष्मी नारायण योग’ का निर्माण हो रहा है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह योग शुभ और फलदायी है। जी हां, बुध और शुक्र की युति होने से अनेक राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से उनके अटके और रुके काम पूरे होने के साथ-साथ उनके धन-धान्य और सुख समृद्धि की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं, तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ेगा?

वृषभ राशि

तुला राशि में बुध-शुक्र युति से बने लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही आप अधिक क्रिएटिव बनेंगे। आपमें नए विचारों का उदय होगा। साथ ही आप मानसिक रूप से शांत और स्थिर रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। इस योग के असर से आपके आमदनी के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को सर्विस में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपके कलीग के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपके मैरिड लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। लव लाइफ में भी मजबूती आएगी।

सिंह राशि

लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि के जातकों के जीवन को कई रूपों में प्रभावित कर सकता है। आपके शारीरिक बल और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे और लक्ष्य के प्रति अधिक सक्रिय रहेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपको नए ग्राहक मिल सकते हैं। आपकी कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। आपके कर्ज कम होंगे और लेनदेन सुचारू रूप से चलेंगे। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। खुदरा व्यवसाय में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को अपनी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। इस योग के शुभ असर से आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

कन्या राशि

तुला राशि में बने लक्ष्मी नारायण योग से कन्या राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आप पहले से अधिक संवेदनशील होंगे। आपकी एकाग्रता में सुधार होगा और आपकी कलात्मक प्रतिभा में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी नौकरी में स्थिरता आएगी और आपका प्रमोशन हो सकता है। आप नया मकान या गाड़ी खरीद सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों उनकी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। UPUKLive इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now