Top News
Next Story
NewsPoint

Hanumangarh में महिलाओं और लड़कियों के साथ पुलिस का जागरूकता संवाद

Send Push

हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को महिला थाना में कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और उन्हें नए कानून की जानकारी देने के साथ ही महिला अत्याचार के खिलाफ जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया। थानाप्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि एसपी अरशद अली के निर्देश पर महिलाओं-बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें सब इंस्पेक्टर सविता डाल ने महिला अत्याचार की रोकथाम के लिए जागरूक किया। वहीं, गुड टच-बैड टच, छेड़छाड़, दुर्व्यवहार व अन्य अप्रिय घटनाओं को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सुरक्षा सखी की तरह किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। थानाप्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि 1 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान का समापन 15 अक्टूबर को होगा। इसमें स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बच्चियों को जागरूक किया जाएगा।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now