Top News
Next Story
NewsPoint

Banswara नवरात्रि में छाजा में स्थापित किए गए 9 कलश, सजा पंडाल

Send Push

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, आनंदपुरी उपखंड के कई गांवों में नवरात्र घट स्थापना के साथ गरबों का आयोजन शुरू हो गया। छाजा में माता रानी की पूजा अर्चना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की। छाजा में नौ कलश स्थापित किए। छाजा, आनंदपुरी, चांदरवाड़ा, नाहरपुरा, नवागांव सहित आसपास गांवों में पांडाल सजाए गए।

छाजा में जगपाल नवयुवक मंडल ने प्राचीन वागेश्वरी माताजी मंदिर से पंडित भुपेंद्र पंड्या पूजा अर्चना कर नौ कलश को नव बालिका द्वारा गाजे-बाजे साथ मुख्य बाजार में स्थित माताजी के पांडाल में रखे। अंबे माता की मूर्ति और नौ कलश की पंडित भूपेंद्र पंड्या ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना स्थापित किए।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now