Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur शहर में बढ़ते ट्रैफिक के बीच वाहन चालक तकनीक की मदद से कर रहे सफर

Send Push
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर  राजधानी में आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझने वाले वाहन चालक अब सुगम सफर के लिए तकनीक का सहारा लेने लगे हैं। वाहन चालक घर से निकलने से पहले रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट ले रहे हैं। इसके लिए कई तरह के ऐप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, गंतव्य तक पहुंचने के लिए कौन सा रास्ता सुगम होगा, इसका भी पता लगा रहे हैं। इसका फायदा यह हो रहा है कि लोग समय से अपने दतर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैँड पहुंच रहे हैं। इससे एक ओर जहां समय की बचत हो रही है वहीं, ईंधन भी कम खर्च हो रहा है।

लोग अब समय का ध्यान रखते हुए अपने सफर की योजना बना रहे हैं। पीक ऑवर्स में यात्रा करने से बचने का प्रयास करते हैं।लोगों को जैसे ही पता चलता है कि सामान्य मार्ग पर जाम है तो वे तुरंत वैकल्पिक रास्तों का चयन करते हैं। रियल टाइम अपडेट की मदद से वे यह जान पाते हैं कि कौन सा रास्ता कम भीड़भाड़ वाला है।कई लोग अब कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे हैं। इससे न केवल जाम में कमी आती है, बल्कि ईंधन की खपत भी घटती है। हर महिला में कुछ न कुछ खास गुण होते हैं जैसे मां दुर्गा के नौ रूप विभिन्न गुणों के प्रतीक हैं। नवरात्र में अपने आसपास, परिवार-समाज की विशेष गुणों वाली महिलाओं की पहचान कीजिए। हर दिन, ऐसी किसी अद्वितीय महिला को 'शक्ति रूपा समान' देकर उनका मान बढ़ाइए। यह गर्व का क्षण होगा। क्यूआर कोड स्कैन कर समान पत्र डाउनलोड करें। उनमें मां के हर दिन के रूपों और उनके गुणों के बारे में भी दिया गया है।

आसान है समान पत्र डाउनलोड करना: अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करें, जिससे दुर्गा मां के नौ रूपों से प्रेरित गुणों के लिए एक समान पत्र पीडीएफ रूप में डाउनलोड होगा। इसे प्रिंट करें, गुणों के आधार पर उस महिला का नाम लिखें, फोटो लगाएं और गौरव के साथ अपने परिवार और समाज की नारी शक्ति को समर्पित कर उनका अभिमान बढ़ाएं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now