Top News
Next Story
NewsPoint

Bharatpur में भगवान की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

Send Push

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में किन्हीं अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। सूचना मिलते ही लोगों ने कस्बे में हंगामा कर दिया। कस्बे में कई समाज के लोग इकट्ठे हुए। जिसके बाद कस्बे में रैली निकाली गई। बस स्टैंड पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। जिसमें मूर्तियों को खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कि।

कस्बे में एक प्राचीन इन्द्रकुटी मंदिर है। जिसके पुजारी श्यामसखा शर्मा हैं। उन्होंने बताया कि घटना कल शाम की है। मंदिर परिसर में शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित हैं। पुजारी रोजाना की तरह कल भी करीब 5 बजे मंदिर पर पहुंचे। जब उन्होंने मंदिर परिसर में देखा तो, वहां पर शिव परिवार की मूर्तियां टूटी हुई थी। जैसे ही कस्बे के लोगों को घटना का पता लगा तो, वह मंदिर पर इकट्ठे हो गए। घटना का पता लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आज सुबह फिर से लोगों में आक्रोश जागा और पूरे कस्बे के लोग जगह-जगह इकट्ठा होना शुरू हो गए। जिसके बाद सभी लोगों ने पूरे कस्बे में एक रैली निकाली। साथ ही बस स्टैंड पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now