Top News
Next Story
NewsPoint

Hanumangarh जिले में खेत मजदूर यूनियन की ग्राम इकाई गठित

Send Push

हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की गांव बहलोलनगर की इकाई का गठन किया गया। इसमें गोपी राम मलखट को अध्यक्ष, जगदीश मरुवा, शोकरण, खेमाराम ढाका, धर्मपाल उपाध्यक्ष, रामप्रताप मरूवा सचिव, महेश पवार, रामकिशन चालिया, सोनी लाल मरूवा, रोशन लाल नायक संयुक्त सचिव, पूर्ण नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

खेत मजदूर यूनियन के रघुवीर सिंह वर्मा ने कहा कि आज सबसे ज्यादा परेशान खेत मजदूर है। महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है। रोजगार नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। मनरेगा में सौ दिन भी काम नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि खेत मजदूर पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now