Top News
Next Story
NewsPoint

Hanumangarh जीवन विज्ञान दिवस के साथ हुआ अणुव्रत सप्ताह का समापन

Send Push

हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क, अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को व्यापार मंडल कन्या स्कूल में जीवन विज्ञान दिवस मनाया गया। समिति अध्यक्ष हरीश दफ्तरी ने जीवन विज्ञान दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए इसे नैतिक मूल्यों को बढ़ाने का माध्यम बताया। बच्चों को अणुव्रत के 11 नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा बड़ी संख्या में बच्चों ने अणुव्रत के नियमों का पालन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ऋषभ चौधरी, खुशबू चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष मधु दफ्तरी, प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़, प्राचार्य संजू गादिया, डॉ. सरिता नागपाल, अन्नू मुंजाल, प्रियंका शर्मा, अध्यक्ष प्रकाश जैन, सुरेंद्र कोठारी, राजेंद्र बैद, अणुव्रत समिति मंत्री आनंद जैन, क्षेत्रीय संरक्षक सुभाष बांठिया, गौरव जैन, प्रेम दफ्तरी, हर्षिता जैन आदि मौजूद थे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now