Top News
Next Story
NewsPoint

Banswara कॉलेज में शास्त्री एवं गांधी जयंती समारोह आयोजित हुआ

Send Push

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भारतीय विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विशाल उपाध्याय ने की। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. चंद्रलेखा जोशी ने महिला सशक्तिकरण में कस्तूरबा गांधी के अध्ययन पर केंद्रित अपने आलेख का वाचन किया।

संकाय सदस्य आदित्य काले ने गांधी फिल्म को 18 ऑस्कर अवॉर्ड मिलने की बात बताते हुए विभिन्न जानकारी दी। डॉ. हेमेंद्र त्रिवेदी ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हिमेश उपाध्याय और प्रशिक्षणार्थी जगदीश, इंद्रमल, मानस जोशी, सारा जोशी, दीक्षा मेघवाल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. हेमेंद्र त्रिवेदी ने किया। आभार सहायक आचार्य चंद्रिका भावसार ने व्यक्त किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now