Top News
Next Story
NewsPoint

Ajmer साधारण सभा में भाजपा बोर्ड को नाकामियों पर घेरेंगे कांग्रेसी पार्षद

Send Push
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर नगर निगम की 27 सितबर को प्रस्तावित साधारण सभा के मद्देनजर कांग्रेस पार्षदों की बैठक बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता में आर्य नगर में हुई। बैठक में डॉ राजकुमार जयपाल, महेन्द्र सिंह रलावता, द्रोपदी कोली, अंकुर त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि पार्षद वार्ड की जनता का प्रतिनिधि है।सभी की नैतिक जिमेदारी है कि आमजन की आवाज को निगम में उठाते हुए जनहित से जुड़ी समस्या का निस्तारण कराएं। कांग्रेस पार्टी विकास की पक्षधर रही है। सभी पार्षदों को मजबूत विपक्ष के रूप में पक्ष रखना होगा। किसी प्रकार का भार जनता पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा की नाकामियों को करेंगे उजागर

उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में भाजपा बोर्ड की नाकामियों का जमकर विरोध किया जाएगा। निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, नगर निगम की संपत्तियों की बंदरबांट, गोपालकों पर जुर्माना बढ़ोतरी, बारिश में शहर में हुए जल भराव, शहर में टूटी-फूटी सड़कों, पार्षदों के विकास कार्य के फंड में बढ़ोतरी सहित जनहित के मुद्दों पर भाजपा बोर्ड को घेरने की तैयारी है। पार्षद श्याम प्रजापति, नरेश सत्यावना, नौरत गुर्जर, गजेंद्र सिंह रलावता, लक्ष्मी बुंदेल, हितेश्वरी टांक, रश्मि हिंगोरानी,चंचल बबेरवाल,बनवारी लाल शर्मा,मनीष सेठी,पिंकी बालोटिया,शाहजहां बीवी,गीतादेवी लखन,हामिद चीता,अनिता चौरसिया,सुनील धानका,नुकुल खंडेलवाल,कुशाल कोमल,आरिफ खान ने विचार व्यक्त किए।

इन मुद्दों को भी करें शामिल

वार्ड 50 के पार्षद नरेश सत्यावना ने महापौर व आयुक्त को पत्र देकर निगम की साधारण सभा में विभिन्न मुद्दों को शामिल किए जाने व उन पर चर्चा किए जाने की मांग की।

स्मार्ट सिटी के तहत किए कामों की जानकारी, खर्च, निगम के भवनों पर किन संस्थाओं का कब्जा

आनासागर से आने वाले पानी के आवक मार्ग व बफर जोन में अवैध निर्माण की सूचना

पीएम आवास योजना में वार्ड 50 में लाभान्वित व शेष रहे लोगों की सूची

जनवरी 2021 से अब तक सीज अवैध व व्यावसायिक निर्माण तथा अंडरटेकिंग के बाद खोले जाने वालों की सूची

नगर निगम के नए भवन के लिए 341. 42 लाख रुपए अतिरिक्त राशि देने का कारण।

निगम के कितने वाहन ठेके पर, कितने ठेकेदार पंजीकृत, किन अधिकारियों को वाहन आवंटित,लॉग बुक का इंद्राज आदि के बिंदु।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now