Top News
Next Story
NewsPoint

Kota पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा  पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक ने दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन के आगे जाकर सुसाइड कर लिया। ट्रेन की चपेट में आने से पैर, हाथ कट गए। सिर भी फट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। घटना मंगलवार दोपहर उद्योग नगर थाना इलाके की है। आज युवक की शिनाख्त मोती महाराज मन्दिर छावनी निवासी हेमराज (37) के रूप में हुई। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या की है।

परिजनों ने कहा- तनाव में था

जीजा मुकेश ने बताया कि हेमराज मेस में काम करता था। पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। हेमराज मानसिक रूप से परेशान था। कल उसकी तबीयत खराब थी। वो सुबह मेरे पास आया था। उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी। उससे कहा था शाम को डॉक्टर को दिखा लेंगे। फिर वो 50 रूपए लेकर घर के लिए चला गया। रात को हेमराज के बेटे (14 साल) का फोन आया तब पता लगा कि हेमराज घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में ढूंढा। हेमराज का पता नहीं लगा। रात 1 बजे गुमानपुरा थाने में गुमशुदगी दी।

परिजनों की शिकायत पर करेंगे कार्रवाई

उद्योग नगर थाना ASI हरवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को डकनिया स्टेशन मास्टर ने रन ओवर की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर गई। मुंबई से कोटा आने वाली रेलवे लाइन के पास खम्भा नम्बर 914/2 के पास शत विक्षत हालात में डेड बॉडी पड़ी हुई थी। जिसका दाहिना पैर, दाहिना हाथ कटा हुआ था। चेहरा व सिर डैमेज था। पहचान संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी की। मृतक के भाई गोविंद ने शव की शिनाख्त की। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now