Top News
Next Story
NewsPoint

Sikar रामलीला में रावण-विभीषण संवाद का हुआ मंचन

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर की रामलीला में बुधवार को विभीषण शरणागति के दृश्यों का शानदार मंचन हुआ। विभीषण रावण से कहता है कि माता सीता को वापस लौटा दे। लेकिन रावण नहीं मानता है और विभीषण को लंका से निकाल देता है। लंका जाने के लिए समुद्र पूजन प्रसंग का भी मंचन किया गया। समुद्र को मनाने के लिए श्रीराम पूजन करते हैं। इसके लिए वे रावण को बुलाते हैं। प्रकांड पंडित रावण आकर पूजन करता है। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। रामलीला मैदान में लगे दुर्गा पांडाल में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।

सांस्कृतिक मंडल सीकर के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि रामलीला में गुरुवार को अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग का मंचन मुख्य आकर्षण रहेगा।

अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक मंडल सीकर के अध्यक्ष कांता प्रसाद मोर, मंत्री जगदीश प्रसाद चौकड़ीका, शशी बहड़, जानकी प्रसाद इंदौरिया ने किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now