Top News
Next Story
NewsPoint

Sriganganagar राजा दशरथ व कैकेयी के बीच संवाद की लीला का मंचन किया

Send Push

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, राष्ट्रीय उत्थान रामलीला मंच पर मंगलवार को दशरथ दरबार, मंथरा- केकयी, दशरथ- कैकयी संवाद, राम- कौशल्या मिलन व सीता द्वारा वन की आज्ञा लेने की लीला दिखाई गई। श्रीराम की आरती कर लीला का शुभारंभ किया गया।

दशरथ दरबार में राम को राजा बनाने पर सहमत हुई पर मंथरा द्वारा कैकेयी को भड़काना, राजा दशरथ से राम को वनवास व भरत के लिए राजगद्दी मांगना, कैकेयी दशरथ से वरदान मांगना आदि लीलाओं का मंचन किया गया। लीला में राम- राजीव देरासरी, लक्ष्मण नंद झंवर, सीता- युग देरासरी, दशरथ- पवन औझा, केकयी- धनपत सोनी, मंथरा- विनोद भारद्वाज व कौशल्या का अभिनय विवेक देराश्री ने किया। मंच संचालन प्रवीन डी जैन ने किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now