Top News
Next Story
NewsPoint

Sriganganagar सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भजन संध्या का आयोजन

Send Push

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, सेतिया कॉलोनी गली नंबर 3 स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में 9 दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन शुक्रवार को मां शेरांवाली महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें मां शेरांवाली की भेंटों और श्रीगणपति महाराज, श्री बालाजी महाराज, श्री श्याम बाबा सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भजनों की अमृत वर्षा हो रही है।

प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र व शिवनारायण मिश्र विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। सोनी ने बताया कि 9 अक्टूबर को शाम 5:30 से 7:15 बजे तक श्री सुंदरकांड का पाठ होगा। सप्तमी पर 10 अक्टूबर को शाम 7:15 बजे मां शेरांवाली की महाआरती की जाएगी। 11 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे से डांडिया नृत्य कार्यक्रम होगा 12 अक्टूबर को सुबह हवन कार्यक्रम होगा। इसके बाद 201 कन्याओं का कंजक पूजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय हांडा, कमल नारंग, ललित चराया, दीपक नारंग दीपू, विशाल वाट्स, विनोद कुमार सोई, जवाहरलाल चावला, अभिषेक ठक्कर आदि जुटे हुए हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now