Top News
Next Story
NewsPoint

Jaisalmer दिन में गर्मी बरकरार, रात में पारा 3.3 डिग्री गिरा

Send Push

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर के मौसम में अब बदलाव आता प्रतीत हो रहा है। दिन में जहां धूप तप रही है वहीं रात के शीतल होने का सिलसिला बन रहा है। यह आगामी दिनों में शीतकाल के आने की आहट मानी जा रही है। बुधवार को मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया जबकि उससे एक दिन पहले मंगलवार को यह क्रमश: 37.4 और 26.7 डिग्री रहा था। इस तरह से दिन का तापमान कमोबेश एक समान बना रहा जबकि रात के तापमान में सीधे 3.3 डिग्री का अंतर आ गया।

image

दिन ढलने के बाद मौसम से गर्मी विदा हो रही है और जैसे-जैसे रात गहरा रही है, वैसे-वैसे गुलाबी ठंडक का अहसास होता है। विशेषकर खुले में या मकानों की छतों पर सोने वाले लोगों को रजाइयां अथवा कम्बल ओढऩे की जरूरत पड़ रही है। अलसुबह मॉॄनग वॉक पर निकलने वालों को मौसम के खुशगवार होने से बहुत राहत मिली है।
 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now