Top News
Next Story
NewsPoint

Jalore रोडवेज बसों की कमी का खामियाजा भुगत रहे यात्री

Send Push
जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोर  भाद्राजून कस्बे में बस ठहराव स्थल पर रोडवेज बसों की कमी के चलते आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आवाजाही में वरिष्ठ नागरिकों, महिला यात्रियों, विद्यार्थियों, दिव्यांगों को राहत नहीं मिल रही है। लोगों का कहना की पूर्व में संचालित दर्जनों बसों को विभाग ने यात्री भार कम बता कर बंद कर दिया। जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार जालोर से जोधपुर रूट पर पूर्व में करीब 40 बसों का संचालन होता था। जिसमे से वर्तमान में केवल 16 बसे ही संचालित हो रही है। अगर इन रूटों पर फिर से बसों का संचालन शुरू किया जावे तो यात्री भार कम होने के साथ ही यात्रियों को बसों में सहूलियत होगी। जिससे क्षेत्र सहित जिलेभर के व्यापारियों, कर्मचारियों ओर आमजन को राहत मिलेगी। वर्तमान में यात्रियों को निजी वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

यह है बसों का आवागमन....

वर्तमान में जालोर जोधपुर रुट पर रोडवेज की 16 बसों के आवागमन का शेड्यूल बना हुआ है। जिसमे से जालोर आगार की 10 बसे शुरू है। वही 6 बसे अन्य आगार की संचालित है। जबकि पूर्व में इस रूट पर करीब 40 बसों का संचालन होता था। वही पूर्व में जोधपुर से सांचोर के लिए 10 बसों चलती थी। वर्तमान में दोपहर तक भाद्राजून से जालोर व जोधपुर जाने के लिए हर समय 30 से 40 यात्री भार रहता है। वही दोपहर बाद सरकारी व निजी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के आवागमन की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।

इस प्रकार है बसों का अंतराल...

जालोर से जोधपुर आवागमन करने वाली बसों के बीच प्रत्येक 1 घण्टे से अधिक समय का अंतराल है। जबकि पूर्व में बसों की संख्या अधिक होने के कारण हर 15 मिनिट में बसे संचालित होती थी। ऐसे में 1 घण्टे से अधिक अंतराल होने से बसों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप बसों में भीड़ रहती है। वही महिलाओं व बुजुर्ग को सीट नही मिलने से काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now