Top News
Next Story
NewsPoint

Karoli हरियाणा में भाजपा की जीत पर जिले में जश्न, बांटी मिठाई

Send Push

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। मंगलवार को परिणाम आने के बाद भाजपाईयों ने यहां जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार सैनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने हरियाणा में जीत की खुशी में जश्न मनाया।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष शिवकुमार सैनी के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने जिला गुलाब बाग क्षेत्र स्थित जिला कार्यालय पर मिठाई वितरित की। साथ ही आतिशबाजी कर खुशी जताई। इसी प्रकार शहर के जगदंबा लॉज के पास भी भाजपायों ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की ओर जीत का जश्न मनाया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, प्रहलाद सिंहल, भौरूसिंह जादौन, जिला महामंत्री धीरेंद्र बैसला, विधानसभा संयोजक योगेश शर्मा योगी, सुरेश शुक्ला, पुष्पेंद्र सैनी, जयेन्द्र सिंह जादौन, विद्या वैष्णव, उत्तम सिंह, अशोक चतुर्वेदी, आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह जादौन, विक्की गुरु, कुलदीप पाठक, वैभव पाल सहित अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार गुलाब बाग चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे चलाए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के के मित्तल, वेदप्रतापसिंह राठौर (लालाजी) पूर्व जिलाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नेहरू सिंह, मुकेश सोनी, अजीत सिंह टटवाई, रविंद्र सिंह शेखावत, रघुवीर काका, मान प्रकाश शुक्ला, सत्यनारायण महेरा, केशव भारद्वाज, द्वारका गुप्ता, वासुदेव ठेकेदार, पुष्पेन्द्र बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now