Top News
Next Story
NewsPoint

Sikar में महिलाओं व बालिकाओं ने किया डांडिया व गरबा नृत्य

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, महिला व्यापार प्रकोष्ठ दांता द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम को पंसारी भवन दांता में डांडिया व गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान गेंद कंवर व नगर पालिका दांता अध्यक्ष विमला देवी कुमावत ने की। मुख्य अतिथि मधु कुमावत, अनिता किरोड़ीवाल, चुटकी बनयान किन्नर, सुमन किरोड़ीवाल व सीता लोरा थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व गणेश वंदना कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण सुरभि शर्मा ने दिया।

डांडिया नाइट्स में महिलाओं ने डांडिया उत्सव, एकल नृत्य, समूह नृत्य, संगीत, गणेश वंदना, देवी स्तुति व गरबा व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर डांडिया नाइट्स में खूब रंग जमाया। प्रधान गेंद कंवर ने भी डांडियों की झंकार पर नृत्य किया। आयोजन समिति सदस्य सुरभि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में तीन सौ महिलाओं ने पंजीयन कराया था। दांता रामगढ़ क्षेत्र में पहली बार डांडिया नाइट्स के आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शानदार संगीत व भजनों पर डांडिया व गरबा नृत्य किया। गायक पुष्पेंद्र जैन की टीम ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन एंकर रेखा शर्मा ने किया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now