Top News
Next Story
NewsPoint

Jaipur आज से राजा पार्क में सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, होंगे आयोजन

Send Push
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर राजापार्क स्थित सूरज मैदान परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय माता वैष्णो देवी का दरबार सजाया जाएगा। माता का दरबार 7, 8 और 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। पूरे आयोजन स्थल को त्रिकूट पर्वत कटरा का रूप दिया जा रहा है। यहां वाणगंगा, चरणपादुका, अर्द्धकुंवारी गुफा, हाथी मत्था, सांझी छत एवं बर्फीले पहाड़ों पर मां वैष्णो देवी और भैरव मन्दिर के साक्षात दर्शन कराए जाएंगे। आयोजन स्थल पर आसमान से कड़कती हुई बिजली कृत्रिम बादलों के बीच बर्फ गिरते हुए भी दिखाई देगी। कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया- यह दरबार पिछले कई सालों से गलता गेट सूर्य मंदिर, अंबा माता मंदिर ,गलता घाटी ,खंडेलवाल स्कूल हीदा की मोरी , विद्याधर नगर , सूरज मैदान और विभिन्न स्थानों पर भी लगाया जा चुका है। इसे बंगाल से आए हुए लगभग 150 कारीगर रात दिन इस सजीव झांकी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। यहां ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम शांति परिवार की ओर से नवदुर्गा की चैतन्य स्वरूप में झांकी सजाई जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रप्रकाश राणा ने बताया- जो भक्तजन जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पाते हैं उनके लिए समिति ने नवरात्र पर्व पर यह आयोजन रखा है। कार्यक्रम के दौरान महाआरती, नौ कन्याओं की सजीव झांकी और कन्या पूजन होगा। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक स्वचलित झांकियां भी सजाई जाएंगी। कार्यक्रम में संत और महंतों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा । कार्यक्रम में आने का न्योता सभी धार्मिक संगठनों क्षेत्रीय समिति व्यापार मंडल और प्रमुख नागरिकों को दिया गया है।

कार्यक्रम के महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया- सभी माता रानी के भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा साथ ही सभी भक्तों को माता की चुनरी भी पहनाई जाएगी। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए दर्शनों की अलग से व्यवस्था की जाएगी।यह आयोजन सनातन हिंदू महापंचायत और निर्मल सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरक्षा समिति बनाई गई है जो घाटी पहाड़ी मार्ग की समय-समय पर सुरक्षा जांच करती रहेगी। इससे आने वाले भक्त जनों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं हो। इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने के लिए 21 समितियां बनाई गई है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now